Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 70 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, कई घर गिरे

0

Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 70 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, कई घर गिरे


ऑनलाइन डेस्क, काठमांडू। Earthquake in Nepal: नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी। 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण कई इमारते ढह गई। भूकंप के बाद 70 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

Earthquake in Nepal


मलबे में दबने के कारण कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जाजरकोट में 34 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रुकुम पश्चिम के मुख्य जिला अधिकारी हरि प्रसाद ने यह बात समाचार एजेंसी एएनआई को बताई। नेपाल में भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में देखा गया। बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किमी की गहराई पर था। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। तत्काल बचाव और राहत के लिए तीन सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया।

नेपाल में भूकंप के झटके बढ़ रहे

नेपाल में पिछले कुछ महीनों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिली है। पिछले महीने 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 61. थी। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें बारह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, राज्य में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

सेकंड में वीडियो अपने आप प्ले हो जाएगी , PLEASE इंतजार करें

वीडियो देखने के लिए निचे वाली video पर क्लिक करें , सिर्फ इसी में वीडियो मिलेगा

👇👇👇👇👇👇👇👇👇


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top