Shahrukh Khan: 58 साल के हुए बॉलीवुड के 'बादशाह', आइए जानें कैसे बने शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह

0

Shahrukh Khan: 58 साल के हुए बॉलीवुड के 'बादशाह', आइए जानें कैसे बने शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह

सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। हर कोई उनके एक्टिंग का कायल है। सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय के जादू से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता को  कोई ‘किंग खान’ कहता है तो कोई ‘रोमांस किंग’ तो कोई ‘बॉलीवुड का बादशाह'। किसी ने भी ऐसा नही सोचा नहीं था कि साधारण सा दिखने वाला दिल्ली का एक लड़का फिल्मों की दुनिया में अपना एक दिन इस कदर नाम करेगा और शोहरत कमाएगा लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और एक्टिंग के दम पर शाहरुख खान ने यह कर दिखाया और आज वह बॉलीवुड के बादशाह के रुप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। आज किंग खान अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके फिल्मी करियर के बारे में..




शाहरुख खान करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस देश ही नहीं दुनियाभर में हैं। दिल्ली की गलियों में अपना बचपन गुजारने वाले शाहरुख खान हमेशा रंगीन मिजाज वाले रहे हैं। कॉलेज की बदमाशियों से लेकर मुंबई के जुहू बीच पर सरेआम अपने प्यार, गौरी का हाथ मांगने की कहानी लाजवाब रही हैं। इस हीरो ने हिंदी सिनेमा के परदे पर अपना अलग ही साम्राज्य कायम किया है। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्में शाहरुख खान ने छोटे पर्दों से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1988 में धारावाहिक ‘फौजी’ उनके करियर का पहला टीवी शो था। इसी शो के जरिये वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लिए, इसके बाद काफी लंबे समय तक शाहरुख ने टीवी पर काम किया और फिर वह समय आया जब उनके हाथ लगी बॉलीवुड की पहली फिल्म ‘दीवाना’ जो उन्हें स्टार बनाया।


शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं है। जिसमे ‘दीवाना’ के अलावा राजू बन गया जेंटलमैन, बाजीगर, डर, करण अर्जुन, यस बॉस, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, बादशाह, मोहब्बतें, देवदास, मैं हूं ना, स्वदेश, डॉन 2 जैसी कई तमाम उनकी सुपर हिट फिल्में रही हैं। हालांकि इस लिस्ट मे और भी कई सारे फिल्मों के नाम हैं।


शाहरुख खान की गिनती आज भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से होती है। वहीं कुछ दिनों पहले किंग खान की आई फिल्म जवान को उनके फैंस का खूब प्यार मिला है। अब उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस खास अवसर पर उनकी अगली फिल्म डंकी को लेकर कोई नई जानकारी सामने आ सकती है।


वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान ने इस साल दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में 'पठान' और 'जवान' दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। इन फिल्मों के बाद अब एक्टर राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। वहीं, किंग खान सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी कैमियो करते नजर आएंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top