Karwa Chauth: करवा चौथ कल, आज-ही नोट करें डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकालने का समय

0

 Karwa Chauth: करवा चौथ कल, आज-ही नोट करें डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकालने का समय

Karwa Chauth 2023: 

धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ को विशेष महत्व दिया गया है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। यह व्रत पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है।


Karwa Chauth
Karwa Chauth 


इस व्रत में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं फिर चांद निकलने के बाद ही व्रत का पालन करती हैं। इसलिए आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, डेट और चंद्रोदय का समय-

कब है करवा चौथ?

हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है वही साल यह व्रत 1 नवंबर के दिन रखा जाएगा। वहीं, व्रत की टाइमिंग बुधवार के दिन 1 नवंबर को सुबह 6:35 से रात के 8:26 तक रहेगी।

Karwa Chauth 2023
Karwa Chauth 2023
करवा चौथ का मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत: रात 09:30, 31 अक्टूबर 2023 से

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की का समापन: रात 09:19, 01 नवंबर 2023 तक

पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:44 – रात 07:02 तक, 01 नवंबर

करवा चौथ पर चांद निकालने का समय: रात 08:26, 01 नवंबर

करवा चौथ पूजा-विधि

1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।

2. मंदिर ओर घर की साफ-सफाई करें।

3. सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें।

4. करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें।

5. संध्या के समय शुभ मुहूर्त में व्रत कथा का पाठ करें।

6. फिर चंद्रमा की पूजा करें

7. चंद्र दर्शन करें और अर्घ्य दें

8. पति को छलनी से देखकर आरती उतारें

9. फिर पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पारण किया जाता है।


डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

MOST POPULAR



अगर आपको यह आरती पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top